एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का प्रयास है कि हमारे खिलाडिय़ों को सभी जरूरी सुविधाएं मिले, ताकि वह खेलों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। प्रदेश के युवा खेलों में विश्व स्तर पर अधिक से अधिक मेडल लाकर हरियाणा का नाम चमकाते रहें।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में जारी एक बयान में प्रदेश के युवाओं को खेलों में भी कड़ी मेहनत के बल पर आगे बढऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य सुनिश्चित होने के साथ-साथ युवाओं के लिए खेलों में आत्मनिर्भर भारत की सफलता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भरता बच्चों और युवाओं को शारीरिक और सामाजिक रूप से जोड़ती है। आत्मनिर्भर होने का सबसे अच्छा तरीका विवेकपूर्ण, मितव्ययी होना है। हालांकि, अगर आप खुद को उन चीजों को करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं जो आप करना चाहते हैं तो एक अल्पकालिक लक्ष्य को पूरा करना शुरू करें, जो आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व खेलों सहित सभी क्षेत्रों में हमारा युवा आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। यह सब देश व प्रदेश में वर्तमान सरकार के प्रयास से संभव हो पा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ अपने अंदर छिपे हुए कौशल को भी आगे लाएं। वह अपने कौशल के बल पर स्वयं का कारोबार स्थापित कर दूसरों को भी रोजगार देने वाले बने।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग आर्थिक स्वतंत्रता और वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए बचत और निवेश की योजना बनाकर उनमें पूंजी लगाएं। इससे उनका आने वाला समय काफी बेहतर बनेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहे। युवा तनाव से बचे और संयमता के आधार पर ही निर्णय ले।
सरकार का एक ही प्रयास… खेलों में और चमके हरियाणा का नाम – गौरव गौतम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

