Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअश्विनी चावला बने पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी के अध्यक्ष, अमित पांडे...

अश्विनी चावला बने पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी के अध्यक्ष, अमित पांडे उपाध्यक्ष और दीपक शर्मा चुने गए सचिव

सज्जन कुमार, चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा की प्रेस गैलरी कमेटी के वार्षिक चुनाव में अश्विनी चावला को प्रेस गैलरी कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव के दौरान सभी पत्रकार सदस्यों ने अश्विनी चावला (सच कहूं) के नाम पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए बिना मुकाबला चुने जाने का निर्णय लिया। इसके बाद अश्विनी चावला को सर्वसम्मति से प्रेस गैलरी कमेटी 2025 का अध्यक्ष घोषित किया गया।


अश्विनी चावला, अध्यक्ष

इसके बाद प्रेस गैलरी कमेटी के उपाध्यक्ष और सचिव के चुनाव के लिए अमित पांडे (न्यूज 24) और दीपक शर्मा (एमएच वन न्यूज) के नाम प्रस्तावित किए गए। सदस्यों ने इस चुनाव में भी दोनों को बिना मुकाबला चुने जाने की घोषणा की, क्योंकि इन दोनों पदों के लिए अन्य कोई उम्मीदवार सामने नहीं आया। प्रेस गैलरी कमेटी के पत्रकार सदस्यों की उपस्थिति में अमित पांडे को उपाध्यक्ष और दीपक शर्मा को सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से घोषित किया गया।

दीपक शर्मा, सचिव


अमित पांडे, उपप्रधान


पंजाब विधानसभा की प्रेस गैलरी कमेटी पत्रकारों को पेश आने वाली समस्याओं को हल करने और उनकी सुविधाओं के लिए विधानसभा स्पीकर को सलाह देती है। पत्रकारों की सहूलियत के लिए लिए गए फैसले प्रेस गैलरी कमेटी की सिफारिशों पर आधारित होते हैं, जिन्हें विधानसभा स्पीकर द्वारा लागू किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments