Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsMLA गुरप्रीत गोगी की मौत पर मंत्री हरदीप मुंडियां ने शोक व्यक्त...

MLA गुरप्रीत गोगी की मौत पर मंत्री हरदीप मुंडियां ने शोक व्यक्त किया

पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी का शुक्रवार रात को संदिघ्ध परिस्तिथियों में निधन हो गया। जिसके बाद पंजाब की राजनीति में शोक की लहर है।

विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत पर पंजाब के मंत्री हरदीप मुंडियां ने दुख जताते हुए कहा कि उनके निधन से पंजाब और आम आदमी पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। पार्टी ने गुरप्रीत गोगी के रूप में एक झुझारू और संवेदनशील नेता खो दिया है। क्षेत्र के लोगों की भलाई करने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

बता दें कि गुरप्रीत गोगी ने साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर लुधियाना वेस्ट सीट से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के पूर्व मंत्री और दो बार के विधायक भारत भूषण आशु को हराकर विधायक बने थे। उन्होंने 40,000 से अधिक वोट प्राप्त किए थे। इससे पहले, वह 23 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे और नगर निगम में तीन बार पार्षद भी रह चुके थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments