Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News'AAP' ने खो दिया एक जुझारू कार्यकर्ता और नेता- CM भगवंत मान

‘AAP’ ने खो दिया एक जुझारू कार्यकर्ता और नेता- CM भगवंत मान

लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की संदिग्ध मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी शोक जताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक भावुक संदेश में दुख प्रकट करते हुए लिखा कि लुधियाना पश्चिमी से हमारी पार्टी के सम्माननीय विधायक गुरप्रीत गोगी जी के निधन की दुखद खबर जिसे सुनकर बेहद दुख हुआ।

उन्होंने आगे कहा लिखा कि गोगी जी बहुत अच्छे इंसान थे। दुख की घड़ी में परिवार के साथ दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिवार सहित चाहने वालों को दुख सहने की हिम्मत और साहस दें। ऐसी दुख की घड़ी में पार्टी संगठन उनके परिवार के साथ खड़ा है।

बता दें कि गुरप्रीत गोगी पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक थे, जो अपने इलाके में सक्रिय राजनीति और जनता के मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाने जाते थे। वह अपनी सादगी और विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय थे उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे पंजाब को स्तब्ध कर दिया है।

गुरप्रीत गोगी साल 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और लुधियाना विधानसभा चुनाव के दौरान दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराकर विधायक बने थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments