Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली नगर निगम अपने 12 जोन में चार सितंबर को वार्ड समिति...

दिल्ली नगर निगम अपने 12 जोन में चार सितंबर को वार्ड समिति के चुनाव कराएगा

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपने 12 जोन में चार सितंबर को वार्ड समिति के चुनाव कराएगा। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। आधिकारिक आदेश में कहा गया कि दिल्ली नगर निगम विनियम 1958 के अनुसार वार्ड समिति के चुनाव गुप्त मतदान के जरिए कराए जाएंगे। पार्षद 30 अगस्त तक निगम सचिव के पास अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

वार्ड समितियां स्थायी समिति के गठन के लिए आवश्यक हैं। स्थायी समिति एमसीडी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments