HomeBreaking Newsसऊदी अरब का यमन में बड़ा हमला, हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले...

सऊदी अरब का यमन में बड़ा हमला, हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह को बनाया निशाना

मध्य पूर्व में सऊदी अरब(Saudi Arabia) और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन के हूती नियंत्रित होदेदा बंदरगाह पर हवाई हमला किया। गठबंधन का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद हथियारों की तस्करी और मिसाइलों से जुड़ी गतिविधियों को रोकना था। इसके जवाब में हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र और समुद्री बंदरगाहों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।

हूती संगठन ने दुनिया भर की एयरलाइन कंपनियों से सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। संगठन का दावा है कि आने वाले समय में यहां सैन्य कार्रवाई हो सकती है जिससे यात्री विमानों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। इस चेतावनी के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निलंबन 24 नवंबर तक बढ़ा दिया है। वहीं रियाद और दम्माम के लिए उड़ानें 30 नवंबर तक स्थगित रहेंगी। यह फैसला क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा जोखिम को देखते हुए लिया गया है।

क्यों अहम है होदेदा बंदरगाह?

होदेदा यमन के लाल सागर तट पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। हूती के नियंत्रण वाले उत्तरी यमन में खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का यह प्रमुख रास्ता है। इसके अलावा यहां से दूसरे देशों के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी होती हैं।

सऊदी गठबंधन का आरोप है कि इस बंदरगाह का इस्तेमाल हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों की आपूर्ति के लिए किया जा रहा था। दूसरी ओर, यमन के अधिकारियों का कहना है कि हमले के बावजूद बंदरगाह से सामान की आवाजाही जारी है।

सऊदी बंदरगाहों और जहाजों को भी धमकी

हूती प्रवक्ता याह्या सारी ने सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित बंदरगाहों के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को तुरंत वहां से हटने की चेतावनी दी है। उन्होंने शिपिंग कंपनियों से अपने जहाज और टैंकर भी बंदरगाहों से निकालने को कहा है।

इस बीच यमन के अदन और तैज जैसे इलाकों में भी संघर्ष जारी है। ऐसे में क्षेत्र में सैन्य तनाव बढ़ने से हवाई और समुद्री परिवहन के साथ आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ FBI का एक्शन, 10 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments