HomeBreaking Newsपंजाब में SGPC का चुनाव: हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा मिली कमान,...

पंजाब में SGPC का चुनाव: हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा मिली कमान, छठी बार बने अध्यक्ष

SGPC elections in Punjab: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान पद पर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी एक बार फिर काबिज हो गए हैं। उन्हें लगातार छठी बार इस पद के लिए चुना गया है। अमृतसर स्थित SGPC मुख्यालय के तेजा सिंह समुंद्री हॉल में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इस बार भी हरजिंदर सिंह धामी को कमेटी की अगुवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बीच, रघुजीत सिंह विर्क को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरबख्श सिंह खालसा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और गुरप्रीत सिंह झब्बर को महासचिव चुना गया। इसके अलावा, कार्यकारी समिति के लिए 11 सदस्यों को चुना गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

सुखबीर बादल को दिया गया था उम्मीदवार चुनने का अधिकार

चुनाव से पहले प्रधान पद के उम्मीदवार का चयन करने का अधिकार शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को सौंपा गया था। इस पद के लिए बीबी जागीर कौर के नाम पर भी चर्चा हुई, लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मौजूदा प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया और उन्हें सर्वसम्मति से चुन लिया गया।

190 सदस्यीय हाउस में 138 सदस्य ही कर सकते थे मतदान

SGPC के कुल 190 सदस्यीय हाउस में इस बार केवल 138 सदस्यों को मतदान का अधिकार था। पांच सिंह साहिबान वोट नहीं डाल सकते थे। इसके अलावा 39 सदस्यों की मौत हो चुकी थी, जबकि पांच सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं, तीन सदस्यों पर इजलास में शामिल होने की रोक लगी हुई थी। इस तरह कुल 47 सदस्य मतदान प्रक्रिया से बाहर रहे। इन परिस्थितियों के बीच हरजिंदर सिंह धामी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।

पिछले चुनाव में धामी को मिले थे 117 वोट

पिछले साल हुए SGPC प्रधान पद के चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी को 136 में से 117 वोट मिले थे। वहीं, विरोधी गुट के उम्मीदवार मिट्ठू सिंह को 18 वोट हासिल हुए थे, जबकि एक वोट रद्द कर दिया गया था। इस बार धामी को फिर से प्रधान पद की जिम्मेदारी मिली है।

Read More:

पंजाब में SGPC का चुनाव: हरजिंदर सिंह धामी को दोबारा मिली कमान, छठी बार बने अध्यक्ष

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments