HomeBreaking Newsयूपी में नेम प्लेट पर लिखा ‘भगत सिंह’ और ‘जय हिंद’... तो...

यूपी में नेम प्लेट पर लिखा ‘भगत सिंह’ और ‘जय हिंद’… तो बहन का निकाह पढ़ाने से इमाम ने किया इनकार

उत्तर प्रदेश के बरमौला अर्जुनपुर गांव में एक अधिवक्ता ने इमाम के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और शांतिभंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिवक्ता मोनिश का आरोप है कि हिंदू परंपराओं का सम्मान करने और राष्ट्रवादी नारे लगाने की वजह से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया। उनका दावा है कि इसी रवैये के चलते इमाम मोहम्मद सुरफान रजा कादिरी ने उनकी बहन का निकाह पढ़ाने से आखिरी समय पर इनकार कर दिया। हालांकि, इमाम ने आरोपों से इनकार करते हुए अपनी वजह बताई है।

नाम और नेम प्लेट को लेकर पहले भी जताई गई आपत्ति

मोनिश अपने नाम के साथ जातिसूचक सरनेम की जगह ‘भगत सिंह’ लिखते हैं। उनके घर की नेम प्लेट पर भी ‘वंदेमातरम’ और ‘जय हिंद’ लिखा है। उनका कहना है कि उनका परिवार आपसी सौहार्द में विश्वास रखता है और वे भाई दूज समेत कई हिंदू त्योहार भी मनाते हैं। मोनिश के मुताबिक, समाज के कुछ लोग उनके इन तौर-तरीकों पर पहले भी आपत्ति जता चुके हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि वे हिंदू परंपराओं का सम्मान करें या वंदेमातरम बोलें। हालांकि, उन्होंने इन विरोधों की परवाह नहीं की। वह जरूरतमंदों की मदद के लिए ‘भगत सिंह रक्त सेवा मंच’ नाम से एक संस्था भी चलाते हैं।

निकाह से एक दिन पहले इमाम ने आने से किया इनकार

मोनिश ने बताया कि उनकी बहन का निकाह 15 नवंबर को तय था। इसके लिए उन्होंने पहले ही इमाम मोहम्मद सुरफान रजा कादिरी से निकाह पढ़ाने का अनुरोध किया था, जिस पर इमाम ने सहमति भी दी थी। लेकिन मोनिश का आरोप है कि निकाह से ठीक एक दिन पहले इमाम ने अचानक आने में असमर्थता जता दी। उस समय तक कई रिश्तेदार और मेहमान घर पहुंच चुके थे। ऐसे में परिवार के सामने असहज स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद मोनिश ने दूसरे इमाम से संपर्क किया और उन्होंने तय तारीख पर निकाह की रस्म पूरी कराई।

मोनिश की शिकायत पर FIR

घटना के बाद बुधवार को मोनिश ने रोजा थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा को पूरे मामले की जानकारी दी और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद अधिवक्ता की तहरीर पर इमाम मोहम्मद सुरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। दूसरी ओर, इमाम मोहम्मद सुरफान का कहना है कि उनके पिता की तबीयत खराब थी, इसलिए वह निकाह पढ़ाने नहीं जा सके। उनके अनुसार, उन्होंने इसकी जानकारी एक दिन पहले ही दे दी थी, ताकि परिवार किसी दूसरे इमाम की व्यवस्था कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या द्वेष नहीं है।

Read More

4 महीने बाद आज निद्रा से जाग रहे हैं श्री हरि, देवउठनी एकादशी पर जरूर करें ये 5 काम, भगवान विष्णु की कृपा से दूर होंगी सभी बाधाएं!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments