HomeBreaking Newsकाली पूजा से पहले कोलकाता पुलिस का बड़ा एक्शन, 238 किलो प्रतिबंधित...

काली पूजा से पहले कोलकाता पुलिस का बड़ा एक्शन, 238 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता(Kolkata Police) में काली पूजा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में कुल 341 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। अधिकारियों के मुताबिक, पूजा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष निगरानी रखी गई थी।

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 341 लोगों में से 95 पर प्रतिबंधित पटाखे जलाने का आरोप है। वहीं, 246 अन्य लोगों को अशांति फैलाने और कानून-व्यवस्था से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 131.1 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे और छह लीटर अवैध शराब भी बरामद की। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया।

पूजा से पहले ही जारी किए गए थे सख्त निर्देश

काली पूजा को देखते हुए कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की ओर से शहर के सभी थानों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। थाना प्रभारियों को पूजा की रात पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया था। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए थे।

रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखों की अनुमति

राज्य सरकार ने काली पूजा और दिवाली के लिए पटाखे जलाने के संबंध में स्पष्ट नियम बनाए थे। इसके तहत रात 8 बजे से 10 बजे तक केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति थी। इसके अलावा स्कूलों, अस्पतालों और अन्य शांत क्षेत्रों के 100 मीटर के दायरे में पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई गई थी।

नियम तोड़ने वालों पर होगीकार्रवाई

इन पाबंदियों के बावजूद रविवार शाम से कोलकाता के कई इलाकों में पटाखे जलाने की शिकायतें सामने आईं। कुछ जगहों पर तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी आतिशबाजी जारी रही। इसके बाद पुलिस ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शहर में जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें : बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी एनकाउंटर में ढेर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments