HomeBreaking Newsनेहा बोरा का हिंदू धर्म पर विवादित बयान से सियासी घमासान, BJP...

नेहा बोरा का हिंदू धर्म पर विवादित बयान से सियासी घमासान, BJP ने शेयर किया वीडियो

दिल्ली में प्रदर्शन और राहुल गांधी के मार्च के बाद चर्चा में आईं AISA प्रमुख नेहा बोरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया है कि नेहा बोरा ने हिंदू धर्म और धार्मिक परंपराओं का अपमान किया है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं। इस टिप्पणी पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेहा बोरा का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने उन्हें राहुल गांधी की ‘पोस्टर गर्ल’ बताते हुए आरोप लगाया कि उनके बयान से हिंदुओं के प्रति नफरत जाहिर होती है। भंडारी ने नेहा बोरा की टिप्पणी को राहुल गांधी के एक पुराने बयान से भी जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने पहले मंदिरों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही थी। बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर हिंदुओं के प्रति नफरत और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही इसे देश की एकता के लिए खतरा बताया।

गौरव भाटिया ने भी बयान पर उठाए सवाल

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने भी नेहा बोरा की टिप्पणी की आलोचना की। दिल्ली में उन्होंने दावा किया कि नेहा बोरा ने बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन से प्रेरणा ली थी। भाटिया ने बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं पर अत्याचार और हिंदुओं की हत्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नेहा बोरा का बयान सभी पुजारियों का अपमान करता है। भाटिया के मुताबिक, हिंदू समाज सहिष्णु रहा है और पुजारी भी समाज सेवा के साथ बच्चियों की शिक्षा और पालन-पोषण में योगदान देते हैं।

मदरसों को लेकर भी टिप्पणी करने की चुनौती

गौरव भाटिया ने सवाल उठाया कि यदि नेहा बोरा के बयान के पीछे कोई आधार है, तो क्या वह मदरसों और मौलवियों को लेकर भी इसी तरह की टिप्पणी करेंगी? उन्होंने आरोप लगाया कि किसी एक धर्म को निशाना बनाकर विरोध करना दुर्भावनापूर्ण सोच को दर्शाता है और ऐसी प्रवृत्ति खतरनाक है।

Read More

लोग समझते रहे गांव की सुरक्षा में तैनात हैं दरोगा, सुबह कोई हलचल नहीं होने से मची अफरा-तफरी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments