HomeBreaking Newsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा, SCO की 25वीं बैठक में...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा, SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे रक्षा मंत्री

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के सरकार प्रमुखों की 25वीं बैठक आज से शुरू हो रही है। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) हिस्सा लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, परिवहन संपर्क, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही, पहले से चल रही सहयोग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी। संगठन के वित्तीय प्रबंधन और संस्थागत कामकाज से जुड़े मुद्दे भी चर्चा का हिस्सा होंगे।

सहयोग बढ़ाने पर भारत का जोर

भारत इस बैठक में अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर ऐसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर अपने विचार रखेगा, जिनसे सभी पक्षों को लाभ मिल सके। भारत स्टार्टअप, तकनीकी नवाचार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और लोगों के बीच आपसी संपर्क को मजबूत करने जैसी पहलों के जरिए SCO की गतिविधियों में योगदान दे रहा है।

इस बैठक को सदस्य देशों के बीच आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। चर्चा के दौरान सहयोग की मौजूदा योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने और भविष्य में आपसी संबंध मजबूत करने के तरीकों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान बड़ा हादसा! पादरी पर गिरा विशाल क्रूस…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments