HomeBreaking NewsDiet Coke हुई महंगी, 330ml कैन के दाम ने छुआ रिकॉर्ड हाई,...

Diet Coke हुई महंगी, 330ml कैन के दाम ने छुआ रिकॉर्ड हाई, जानें क्यों बढ़ी कीमत?

Diet Coke Price Hike: डाइट कोक पीने वालों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और गोवा जैसे बाजारों में कोका-कोला के कुछ बॉटलर्स और स्थानीय रिटेलर्स ने 330ml डाइट कोक कैन की कीमत 50 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये कर दी है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कीमत बताई जा रही है। खास बात यह है कि कोका-कोला के अपने प्लांट में तैयार डाइट कोक कैन पर अभी भी 50 रुपये की MRP छपी हुई है।

एल्युमीनियम की बढ़ी कीमत बनी वजह

कीमतों में इस बढ़ोतरी के पीछे लगातार बनी सप्लाई की कमी और कैन बनाने में इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम की कीमतों में सालाना करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी को वजह बताया जा रहा है। एक इंडिपेंडेंट बॉटलर ने पुष्टि की कि 330ml डाइट कोक कैन अब 70 रुपये में बेचा जा रहा है। उनका कहना है कि एल्युमीनियम कैन की बढ़ी लागत को लंबे समय तक झेलना मुश्किल है।

वेस्ट एशिया के युद्ध का भी असर

बॉटलर के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में वेस्ट एशिया में युद्ध के कारण एल्युमीनियम कैन की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई और कीमतों में इजाफा हुआ। इसका असर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले शुगर-फ्री ड्रिंक में से एक डाइट कोक पर भी देखने को मिला है।

जुलाई में भी बदला गया था पैक

कोका-कोला ने इस साल जुलाई में 300ml कैन, जिसकी कीमत 40 रुपये थी, की जगह 50 रुपये में बड़ा 330ml डाइट कोक कैन पेश किया था। अब कुछ बाजारों में इसी 330ml कैन के लिए 70 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

कंपनी ने MRP को लेकर क्या कहा?

कोका-कोला के एक प्रवक्ता ने ईटी की रिपोर्ट के जवाब में ईमेल के जरिए कहा कि भारतीय नियमों के अनुसार, सभी ट्रेड पार्टनर्स को सलाह दी जाती है कि वे पैक पर छपी MRP के अनुसार ही कीमत वसूलें। कंपनी ने यह भी कहा कि ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और मौकों को देखते हुए डाइट कोक बाजार में कई कीमतों पर उपलब्ध है।

बॉटलर्स और रिटेलर्स की कीमतों पर कंपनी का नियंत्रण नहीं

बेवरेज इंडस्ट्री के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव के अनुसार, इंडिपेंडेंट बॉटलर्स और रिटेलर्स द्वारा तय की जाने वाली कीमतों पर कंपनी का सीधा नियंत्रण नहीं होता। उनके मुताबिक, कीमत बढ़ाने का एक कारण यह भी है कि पिछले एक साल में जीरो-कैलोरी ड्रिंक की मांग दोगुनी हो गई है।

Blinkit और Zepto पर अभी 50 रुपये

ऑफलाइन बाजार और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फिलहाल कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। ब्लिंकइट और जेप्टो पर 330ml डाइट कोक कैन अभी भी 50 रुपये में बिक रहा है। वहीं, अलग-अलग शहरों के ग्राहक इंस्टाग्राम और X पर पोस्ट कर दावा कर रहे हैं कि ऑफलाइन स्टोर्स और सुपरमार्केट में इसी कैन के लिए उनसे 70 रुपये लिए जा रहे हैं।

Read More:

Google पर बीमा रिन्यू कराने का फर्जी विज्ञापन, 4 महीने में 40 लाख रुपये ठगे, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments