HomeBreaking NewsCNG-PNG के घटे दाम, गैस पर टैक्स में बड़ी कटौती से इस...

CNG-PNG के घटे दाम, गैस पर टैक्स में बड़ी कटौती से इस राज्य को मिली राहत

त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले चंडीगढ़ के लोगों को प्राकृतिक गैस की कीमतों को लेकर बड़ी राहत मिली है। चंडीगढ़ प्रशासन ने नेचुरल गैस पर लगने वाले वैट (VAT) में भारी कटौती की है। टैक्स की दर 12.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। नई दरें 18 सितंबर 2026 की आधी रात से लागू हो गई हैं। वैट में 7.5 प्रतिशत की कटौती का सीधा असर CNG और PNG की कीमतों पर पड़ने की उम्मीद है।

फिलहाल चंडीगढ़ में घरेलू PNG की कीमत करीब 54.70 रुपये प्रति SCM है। टैक्स घटने के बाद इसमें लगभग 3.42 रुपये प्रति SCM तक की कमी आने का अनुमान है।CNG इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को भी इसका लाभ मिल सकता है। कीमत कम होने से निजी वाहन मालिकों के साथ-साथ ऑटो और कैब चलाने वाले लोगों के ईंधन खर्च में भी राहत आने की संभावना है।

प्रदूषण कम करना भी मकसद

चंडीगढ़ प्रशासन के मुताबिक, VAT घटाने का एक प्रमुख उद्देश्य लोगों को अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। CNG और PNG को बढ़ावा मिलने से शहर में प्रदूषण कम करने की कोशिशों को मदद मिल सकती है।

प्रशासन ने करीब 1.70 लाख घरों को PNG नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। गैस की कीमत कम होने से अधिक परिवारों के पारंपरिक LPG सिलेंडर से PNG की ओर जाने की संभावना है। साथ ही, इससे प्राकृतिक गैस के नेटवर्क और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे के विस्तार को भी बढ़ावा मिल सकता है।

CNG-PNG पर GST क्यों नहीं?

VAT एक अप्रत्यक्ष कर है। 2017 में GST लागू होने के बाद कई वस्तुओं और सेवाओं को इसके दायरे में लाया गया, लेकिन प्राकृतिक गैस और कुछ पेट्रोलियम उत्पाद अभी GST से बाहर हैं। इसी वजह से CNG और PNG पर राज्य स्तर पर VAT लगाया जाता है। चंडीगढ़ में इसी VAT की दर को अब घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है।

यह भी पढ़ें : ‘हमारी जमीन पर कदम रखा तो छोड़ेंगे नहीं’, मस्जिद पर हमले के बाद पाकिस्तान को…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments