HomeBreaking Newsराजधानी देहरादून में जल सृष्टि पार्क का CM पुष्कर सिंह धामी ने...

राजधानी देहरादून में जल सृष्टि पार्क का CM पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण, बताया इकोलॉजी और इकोनॉमी का सुंदर मॉडल…

देहरादून में शाम को परिवार के साथ घूमने के लिए अब हर बार मसूरी या शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मियांवाला में विकसित जल सृष्टि पार्क शहरवासियों के लिए एक नया मनोरंजन और सैर का केंद्र बनकर सामने आया है। कभी जिस जगह पर कूड़ा और झाड़ियां दिखाई देती थीं उसी पुराने जोहड़ को विकसित कर अब आकर्षक पार्क का रूप दिया गया है। करीब 8.64 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पार्क का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Pushkar Singh Dhami) ने किया।

पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण इसके बीच बना आइलैंड और वहां तक पहुंचने की पैडल बोटिंग सुविधा है। बच्चे यहां बोटिंग का आनंद ले सकते हैं जबकि परिवार पानी और हरियाली के बीच समय बिता सकते हैं। मुख्यमंत्री ने भी इस स्थान को दून में नैनीताल जैसा अनुभव देने वाला बताया। पार्क में बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, फूलों से जुड़ा एजुकेशनल गार्डन, पक्षियों और जैव विविधता के लिए क्षेत्र तथा स्थानीय वनस्पतियों को बढ़ावा देने वाली हरियाली विकसित की गई है।

सैर से योग तक कई सुविधाएं

जल सृष्टि पार्क में सुबह की वॉक के लिए जागिंग ट्रैक और योग के लिए अलग डेक बनाया गया है। बैठने के लिए बेंच और गजीबो के साथ जलपान गृह की सुविधा भी मौजूद है। इस तरह पार्क में घूमने, आराम करने, व्यायाम करने और प्रकृति के करीब समय बिताने के कई विकल्प मिलते हैं।

पुराने जोहड़ का बदला रूप

राजकीय इंटर कॉलेज मियांवाला के पास स्थित इस जोहड़ पर लंबे समय से ध्यान नहीं दिया जा रहा था। आसपास गंदगी और झाड़ियों के कारण लोग यहां आने से बचते थे। एमडीडीए ने जलस्रोत को खत्म करने के बजाय उसे संरक्षित रखते हुए पूरे परिसर को विकसित किया। परियोजना का निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ और मार्च 2026 में पूरा हुआ।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहर का विकास केवल इमारतें बनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। ऐसे सार्वजनिक स्थान भी जरूरी हैं, जहां लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और पर्यावरण सुरक्षित रहे। उन्होंने जलस्रोतों को भविष्य की पीढ़ियों के लिए बचाने और पार्क को स्वच्छ रखने की अपील की। खासतौर पर झील और बोटिंग क्षेत्र की साफ-सफाई बनाए रखना इस नए सार्वजनिक स्थल की खूबसूरती और उपयोगिता के लिए महत्वपूर्ण होगा।

यह भी पढें : 20वां रोजगार मेला आज, 51 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, PM मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments