HomeBreaking News‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद रणवीर सिंह का बड़ा संकल्प, 1000 बेटियों...

‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद रणवीर सिंह का बड़ा संकल्प, 1000 बेटियों की पढ़ाई का उठाएंगे जिम्मा

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) के करियर के लिए फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता बेहद खास रही है। फिल्म के दोनों हिस्सों ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। इस जबरदस्त कामयाबी के बाद रणवीर ने गणपति बप्पा का आभार जताने के लिए मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल का रुख किया।

पिछले कुछ समय में रणवीर के करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे लेकिन ‘धुरंधर’ ने उन्हें एक बार फिर बड़ी सफलता दिलाई। इसी खुशी के बीच एक्टर ने बप्पा के सामने समाज के लिए कुछ करने का संकल्प भी लिया।

1000 बेटियों की पढ़ाई में करेंगे मदद

रणवीर सिंह ने एक मीडिया इंटरव्यू में अपने इस संकल्प के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में आर्थिक मदद करेंगे। उनके मुताबिक, वह गणपति बप्पा के दर्शन कर अपने परिवार के लिए बीते साल को खुशियों से भरा बनाने के लिए उनका धन्यवाद करने पहुंचे थे।

इसी दौरान उन्होंने आने वाले समय के लिए बप्पा का आशीर्वाद भी मांगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू की गई है। अभियान के तहत लोग अलग-अलग सामाजिक कार्यों के लिए अपना योगदान देने का संकल्प ले सकते हैं।

अभियान से जुड़े कई सितारे

रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। दोनों ने 20 स्कूलों के नए सिरे से निर्माण में मदद करने का संकल्प लिया है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला है।

‘प्रलय’ में नजर आएंगे रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिलहाल जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में जारी है और इसमें उनके साथ साउथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें : साड़ी और नाइटी पहनकर घूम रहे थे संदिग्ध, पूछताछ हुई तो निकला बांग्लादेशी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments