HomeBreaking Newsमिशन उत्तराखंड पर BJP, आज से दो दिवसीय दौरे पर पार्टी अध्यक्ष...

मिशन उत्तराखंड पर BJP, आज से दो दिवसीय दौरे पर पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन..

उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ भाजपा बुधवार से हल्द्वानी में दो दिवसीय अहम बैठक शुरू करने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन(Nitin Nabin) की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन में संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य के पांचों लोकसभा सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी समेत करीब 597 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, एक हालिया सर्वे में भाजपा 55 विधानसभा सीटों पर बढ़त की स्थिति में बताई गई है। इस दावे से पार्टी के भीतर आगामी चुनाव को लेकर उत्साह बढ़ा है।

कुमाऊं से बनेगा चुनावी रोडमैप

बैठक का मुख्य उद्देश्य कुमाऊं क्षेत्र से 2027 के चुनाव की तैयारियों के लिए ठोस रोडमैप तैयार करना रहेगा। बुधवार सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उद्घाटन सत्र की शुरुआत करेंगे।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल राजनीतिक प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा विकसित उत्तराखंड से जुड़ा प्रस्ताव रखेंगे। इसके बाद दोपहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

कोर ग्रुप के साथ अलग बैठक

नितिन नवीन शाम करीब सात बजे रामपुर रोड स्थित अमोर होटल में पार्टी के कोर ग्रुप के साथ अलग बैठक भी करेंगे। इसमें कार्यसमिति से सामने आए सुझावों को चुनावी और राजनीतिक रणनीति में बदलने पर चर्चा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री और प्रदेश संगठन के प्रमुख नेता शामिल होंगे।

हल्द्वानी दौरा क्यों अहम?

प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचने वाले नितिन नवीन भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। हालांकि, 2018 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी प्रदेश परिषद की बैठक में हिस्सा लेने हल्द्वानी आए थे। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और शुद्धीकरण विवाद के बीच नितिन नवीन का यह दौरा भाजपा के लिए खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments