Punjab Police Transfers: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
गुरप्रीत सिंह भुल्लर बने IG बॉर्डर रेंज
IPS अधिकारियों में गुरप्रीत सिंह भुल्ल को IG बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया है। वह हरमनबीर सिंह की जगह लेंगे। वहीं हरमनबीर सिंह को अमृतसर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
इन IPS अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग
भागीरथ सिंह मीणा को AIG पर्सनेल-1, CPO पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वरुण शर्मा को SSP SAS नगर नियुक्त किया गया है। वहीं वहां तैनात हरमनदीप सिंह हंस को SSP पटियाला बनाया गया है।
बठिंडा और मानसा में भी बदलाव
सूहैल कासिम मीर को SSP बठिंडा नियुक्त किया गया है। बठिंडा की मौजूदा SSP ज्योति यादव को 82वीं बटालियन PAP, चंडीगढ़ का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं वैभव चौधरी को SSP मानसा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PPS अधिकारियों की भी नई तैनाती
PPS अधिकारियों में हरकमलप्रीत सिंह खाख को SSP मालेरकोटला नियुक्त किया गया है। गुरमीत सिंह को ISTC कपूरथला का कमांडेंट बनाया गया है। बलविंदर सिंह को AIG लॉ एंड ऑर्डर पंजाब, चंडीगढ़ की जिम्मेदारी मिली है।
CID और PAP में भी फेरबदल
दलजिंदर सिंह ढिल्लों को जालंधर का जोनल AIG CID नियुक्त किया गया है। राजेश्वर सिंह को 7वीं बटालियन PAP जालंधर का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं मनप्रीत सिंह को SSP पठानकोट लगाया गया है।
अन्य अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
हरपाल सिंह DCP इन्वेस्टिगेशन लुधियाना के पद पर बने रहेंगे। सर्विंदर कौर को ADCP स्पेशल ब्रांच अमृतसर, हरपाल सिंह को AIG CID अमृतसर, तलविंदर सिंह गिल को SP इंटेलिजेंस विंग पंजाब और रमनदीप सिंह को SP ट्रैफिक SAS नगर नियुक्त किया गया है।
होशियारपुर में भी नई तैनाती
नवनीत कौर गिल को SP स्पेशल ब्रांच होशियारपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ पंजाब पुलिस के कई अहम पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
Read More:
नेपाल में बाढ़ से 1,000 से ज़्यादा लोगों की मौत, लगभग 4,000 लोग लापता


[…] पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IPS, 12 PPS… […]