HomeBreaking Newsनई Reel पोस्ट कर PM मोदी ने फिर की अपील, बोले -...

नई Reel पोस्ट कर PM मोदी ने फिर की अपील, बोले – ‘जरूरत न हो तो सोना न खरीदें’, जानिए क्या है वजह…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को भारत की 7.8 प्रतिशत विकास दर हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में देश की प्रगति का श्रेय लोगों की मेहनत, संकल्प और सामूहिक प्रयास को दिया।

उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय युद्ध और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है। सप्लाई चेन पर भी इसका असर पड़ा है और कोविड-19 के बाद से वैश्विक स्तर पर पूरी तरह स्थिरता नहीं लौट पाई है। इसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने अच्छी रफ्तार बनाए रखी है।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने अपने संदेश में विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोग निराशा फैलाने का काम कर रहे हैं और झूठ के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मुताबिक, इन तमाम चुनौतियों के बीच 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल करना भारत की मजबूत स्थिति को दिखाता है। उन्होंने देशवासियों से विकास की इसी गति को आगे बनाए रखने की अपील की।

विदेश यात्रा और सोने को लेकर क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने के लिए स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से गैर-जरूरी विदेश यात्राओं से बचने की अपील की। साथ ही कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना खरीदने से भी बचना चाहिए।

पीएम मोदी ने विदेश में शादी करने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाते हुए लोगों से देश में ही ऐसे आयोजन करने की अपील की। उनका कहना है कि घरेलू उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भरता मजबूत होगी।

विकसित भारत का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि अगर देश इसी तरह आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहा, तो आजादी के 100 साल पूरे होने तक युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जा सकेगा। उन्होंने देशवासियों से विकास की इस यात्रा में पूरी ताकत के साथ योगदान देने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : रिजवान-इमाम समेत 7 खिलाड़ी OUT, 2 कोच भी सीरीज से बाहर…इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments