HomeBreaking NewsUP की दो नगर पंचायतों को मिले नए नाम, CM योगी ने...

UP की दो नगर पंचायतों को मिले नए नाम, CM योगी ने अयोध्या के मंच से किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने अयोध्या दौरे के दौरान दो नगर पंचायतों के नाम बदलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि खिरौनी-सुचित्तागंज नगर पंचायत को अब ‘मां ज्वाला जी नगर पंचायत’ के नाम से जाना जाएगा जबकि भदरसा नगर पंचायत का नया नाम ‘भरतनगर-भरत कुंड नगर पंचायत’ होगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सोहावल विकास खंड में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान की है।

इसके साथ ही अपने दौरे में CM योगी ने करीब 432 करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी करते हुए सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले स्थलों का विकास करना है।

क्या था नाम बदलने का कारण ?

CM योगी ने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि खिरौनी-सुचित्तागंज का नाम मां ज्वाला जी से जोड़ा जाए। इसी मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने नया नाम देने का फैसला लिया है। वहीं, भदरसा नगर पंचायत का नाम भगवान श्रीराम के छोटे भाई भरत की स्मृति में भरतनगर-भरत कुंड रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भरत का त्याग, समर्पण और मर्यादा भारतीय संस्कृति के आदर्शों का प्रतीक है इसलिए उनके नाम से इस क्षेत्र की पहचान और मजबूत होगी।

विपक्ष पर की टिप्पणी

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी ने अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का जिक्र किया और कहा कि आज यह शहर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बन चुका है। उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी की पूर्व नीतियों की आलोचना भी की और कुछ पुराने घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए राजनीतिक टिप्पणी की।

सरकार की ओर से बदले गए नामों को सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है। अब संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नए नाम आधिकारिक अभिलेखों और सरकारी दस्तावेजों में लागू किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : UAE-भारत हवाई यात्रा हुई सस्ती, किराये में 30% तक की भारी गिरावट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments