HomeBreaking Newsयुवक बनाता था रील्स, बदमाशों ने करोड़पति समझकर किया अगवा, मांगी ₹10...

युवक बनाता था रील्स, बदमाशों ने करोड़पति समझकर किया अगवा, मांगी ₹10 लाख की फिरौती

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से सोशल मीडिया के बढ़ते असर और उससे जुड़े खतरे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवक की इंस्टाग्राम रील्स देखकर तीन बदमाशों ने उसे संपन्न परिवार का समझा और अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांग डाली। यह मामला पन्ना जिले के पवई क्षेत्र का है। अपहृत युवक अंशुल स्थानीय कपड़ा व्यापारी का बेटा है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया पर उसकी महंगे मोबाइल, स्टाइल और लाइफस्टाइल वाली रील्स देखीं और इसी आधार पर उसे अपना निशाना बनाया।

मांगी 10 लाख रूपये की फिरौती

पुलिस के मुताबिक, 27 जून को आरोपियों ने अंशुल का अपहरण कर लिया। इसके बाद परिवार को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजनों ने आरोपियों के बताए बैंक खाते में 1 लाख 48 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। फिरौती की सूचना मिलते ही पन्ना पुलिस सक्रिय हो गई। सबसे पहले जिस बैंक खाते में रकम भेजी गई थी, उसे फ्रीज कराया गया। इसके बाद तकनीकी निगरानी और लगातार सर्च ऑपरेशन के जरिए पुलिस ने अंशुल को सकुशल बरामद कर लिया।

तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों राजकमल रजक, राजकुमार पाल और शिवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को बाद में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बाजार में निकाला गया जुलूस

गिरफ्तारी के बाद पवई पुलिस ने तीनों आरोपियों का नगर के मुख्य बाजार से पैदल जुलूस निकाला। पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य आम लोगों में कानून के प्रति भरोसा बढ़ाना और अपराधियों में कानून का डर पैदा करना था।

Read More

ODI फॉर्मेट को छोटा करने पर विचार कर रही है ICC, आ सकता है नया ग्लोबल T20 टूर्नामेंट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments