HomeBreaking News63 हजार के प्रीमियम हेडफोन की लॉन्चिंग के साथ मार्केट में सोनी...

63 हजार के प्रीमियम हेडफोन की लॉन्चिंग के साथ मार्केट में सोनी का धमाका, जानें क्या है इसके खास फीचर…

जापानी टेक कंपनी Sony ने अपनी लोकप्रिय 1000X सीरीज के 10 साल पूरे होने के मौके पर एक नया प्रीमियम वायरलेस हेडफोन(Premium Headphones) लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए मॉडल का नाम “1000X The Collection” रखा है। इसे अब तक की 1000X लाइनअप का सबसे एडवांस और लग्जरी ऑडियो डिवाइस माना जा रहा है। शानदार डिजाइन, हाई-एंड ऑडियो टेक्नोलॉजी और दमदार नॉइस कैंसलेशन फीचर्स के साथ यह हेडफोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस चाहते हैं।

कंपनी ने इस हेडफोन की कीमत अमेरिकी बाजार में 649.99 डॉलर तय की है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 63 हजार रुपये के आसपास बैठती है। यह डिवाइस फिलहाल प्लेटिनम और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ एक प्रीमियम कैरी केस और 1.2 मीटर लंबा डिटैचेबल ऑडियो केबल भी बॉक्स में दिया जा रहा है।

कैसा है इसका लेटेस्ट डिजाइन ?

डिजाइन की बात करें तो सोनी ने इस बार प्रीमियम फिनिश पर काफी ध्यान दिया है। हेडफोन में मेटल एक्सेंट, हैंड-पॉलिश टेक्सचर और सॉफ्ट वेगन लेदर का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसका लुक बेहद एलिगेंट और क्लासy नजर आता है। लंबे समय तक आरामदायक इस्तेमाल के लिए चौड़े कुशन हेडबैंड और नए डिजाइन वाले इयरकप्स दिए गए हैं। लगभग 320 ग्राम वजन वाला यह हेडफोन पहनने में हल्का महसूस हो इसके लिए एर्गोनॉमिक डिजाइन का भी खास ख्याल रखा गया है।

ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें नए 30mm डायनामिक ड्राइवर्स लगाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इन ड्राइवर्स की मदद से वोकल्स ज्यादा साफ सुनाई देते हैं और म्यूजिक में इंस्ट्रूमेंट्स की डिटेलिंग बेहतर तरीके से महसूस होती है। हाई फ्रिक्वेंसी साउंड को भी ज्यादा नैचुरल बनाने की कोशिश की गई है।

क्या है इसकी सबसे बड़ी खासियत ?

इस हेडफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका DSEE Ultimate फीचर माना जा रहा है। यह टेक्नोलॉजी एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कंप्रेस्ड ऑडियो फाइल्स की खो चुकी डिटेल्स को रियल टाइम में वापस लाने का काम करती है। आसान शब्दों में कहें तो पुराने या कम क्वालिटी वाले गानों को भी ज्यादा क्लियर और रिच साउंड के साथ सुना जा सकता है।

इसके अलावा इसमें 360 Reality Audio Upmix फीचर भी दिया गया है जो म्यूजिक, मूवी और गेमिंग के लिए अलग-अलग ऑडियो मोड्स उपलब्ध कराता है। यूजर्स फिजिकल बटन के जरिए इन मोड्स को आसानी से बदल सकते हैं।

खुद ही नॉइस कैंसलेशन लेवल कर सकता है एडजस्ट

नॉइस कैंसलेशन के मामले में भी यह हेडफोन काफी दमदार बताया जा रहा है। इसमें 12 माइक्रोफोन के साथ एडाप्टिव नॉइस कैंसलेशन सिस्टम दिया गया है। यह टेक्नोलॉजी आसपास के माहौल को पहचानकर खुद ही नॉइस कैंसलेशन लेवल एडजस्ट करती है जिससे सफर, ऑफिस या भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी बेहतर ऑडियो अनुभव मिलता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी के अनुसार एक्टिव नॉइस कैंसलेशन ऑन होने पर यह हेडफोन करीब 24 घंटे तक चल सकता है जबकि ANC बंद करने पर इसकी बैटरी लाइफ लगभग 32 घंटे तक पहुंच जाती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0, मल्टीपॉइंट सपोर्ट और SBC, AAC, LDAC तथा LC3 जैसे आधुनिक ऑडियो कोडेक्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : CM योगी का प्लान, डिजिटल क्रांति लाएगा ‘प्रोजेक्ट गंगा’,करीब 2 लाख लोगों को…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments