HomeBreaking Newsलुधियाना-संगरूर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा के बीच...

लुधियाना-संगरूर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा के बीच खाली करवाए कैंपस

पंजाब के लुधियाना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शहर के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और स्कूल परिसरों को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि धमकी मिलने वाले स्कूलों में दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन, सेक्रेड हार्ट स्कूल और द एशियन स्कूल शामिल हैं।

परीक्षा के बीच खाली करवाए गए स्कूल

सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया। कई स्कूलों में उस समय परीक्षाएं चल रही थीं। अचानक स्कूल खाली करवाए जाने से छात्रों और अभिभावकों में घबराहट फैल गई। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बड़ी संख्या में अभिभावक अपने काम छोड़कर स्कूल पहुंचने लगे। स्कूलों के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा।

पुलिस और एंटी-सबोटाज टीमों की जांच

पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल परिसर की तलाशी ली। एंटी-सबोटाज स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी जांच अभियान चलाया। सराभा नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। फिलहाल जांच के दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

संगरूर के स्कूलों को भी मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के अलावा संगरूर जिले के कुछ स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है।

Read More

हरिद्वार की हरकी पैड़ी में बम की धमकी से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments