पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह स्थित तेल डिपो पर हुए हमले ने हालात को गंभीर बना दिया है। जानकारी के मुताबिक इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिसके बाद भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय (MEA) दोनों ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है।
प्रधानमंत्री मोदी का सख्त संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर कहा कि UAE पर हुए हमलों की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि भारत यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है और क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है। उन्होंने खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही को वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और शांति के लिए बेहद जरूरी बताया।
Our statement on the attack on Fujairah ⬇️
🔗 https://t.co/01Nz7g06FR pic.twitter.com/KQAr8R9ciQ
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) May 5, 2026
विदेश मंत्रालय ने भी जताई चिंता
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इस हमले को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले और नागरिकों को नुकसान पहुंचाना पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन एक ड्रोन हमले के कारण फुजैराह की तेल सुविधा में आग लग गई। इसी घटना में तीन भारतीय कर्मचारी भी घायल हुए हैं।
ईरान ने हमले से किया इनकार
हालांकि, ईरान ने इस हमले की जिम्मेदारी सीधे तौर पर नहीं ली है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका यूएई या तेल ठिकानों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं था और उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के लिए अमेरिका की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
Read More
Isha Ambani ने Met Gala में दिखाया अपना जलवा, 200 करोड़ के ब्लाउज ने लूटी महफिल…

