HomeBreaking Newsपुणे में आधी रात को केमिकल कंपनी में होने लगी गैस लीक,...

पुणे में आधी रात को केमिकल कंपनी में होने लगी गैस लीक, 24 लोगों को सांस लेने में परेशानी, मची अफरा-तफरी

Pune Chemical Factory Gas Leak: महाराष्ट्र के पुणे जिले के गंगाधाम चौक इलाके में देर रात एक केमिकल कंपनी में गैस लीक होने से इलाके में हड़कंप मच गया। टंकी से गैस के रिसाव के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कई परिवारों को घरों से बाहर निकलना पड़ा।

24 लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ

इस घटना के चलते करीब 24 लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। प्रभावित लोगों में कुछ की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन के अनुसार सभी का इलाज जारी है और स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है।

बचाव टीम की भी बिगड़ी तबियत

राहत और बचाव कार्य के दौरान अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी और एक जवान की तबीयत भी खराब हो गई। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बावजूद दमकल विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हालात को संभाल लिया।

दमकल विभाग ने पाया काबू

करीब 30 दमकलकर्मियों ने बीए सेट (Breathing Apparatus) पहनकर गैस रिसाव पर काबू पाया। उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

छोटे बच्चे भी चपेट में आए

गैस लीक की घटना का असर Kondhwa इलाके तक देखा गया, जहां 6 छोटे बच्चों समेत कई लोग प्रभावित हुए। गैस के डर से लोगों ने पूरी रात घरों के बाहर गुजारी। हालांकि अब सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

लापरवाही का लगा आरोप

स्थानीय निवासियों ने केमिकल कंपनी पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ गई। घटना के बाद लोगों में गुस्सा भी देखा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रभावित 24 लोगों को Sassoon Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read More:

‘आप मेरी मदद करें, मैं आपका…’ ट्रंप और पुतिन की 90 मिनट किस बारे में हुई बातचीत? ईरान-यूक्रेन पर बनाई रणनीति

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments