HomeBreaking Newsमई महीने के लिए रेलवे का बड़ा अपडेट, 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द,...

मई महीने के लिए रेलवे का बड़ा अपडेट, 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ के रूट हुए डायवर्ट…

भारतीय रेलवे(Indian Railways) लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रहा है। इसी क्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मेडता रोड स्टेशन यार्ड में अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण का कार्य चल रहा है। इस काम के चलते मई 2026 के आखिरी सप्ताह में कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहने वाली है।

रेलवे के अनुसार, इस अवधि में कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे और कुछ को देरी से चलाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 24 मई 2026 को रद्द रहेगी। इसी तरह 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 25 मई को नहीं चलेगी। इसके अलावा 22977 जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस और 22978 जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस भी 24 मई को रद्द रहेंगी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर के बजाय डेगाना से रवाना होगी, जिससे जोधपुर-डेगाना के बीच सेवा प्रभावित रहेगी।

इसी तरह 14721 जोधपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस उस दिन बीकानेर से संचालित होगी और जोधपुर-बीकानेर खंड पर नहीं चलेगी।
14722 अंबेर-जोधपुर एक्सप्रेस 23 मई को बीकानेर तक ही सीमित रहेगी, जबकि 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 24 मई को डेगाना तक ही चलेगी। वहीं, 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस भी उसी दिन डेगाना तक ही संचालित होगी, जिससे आगे का हिस्सा प्रभावित रहेगा।

इन ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 14813, 14888, 14707, 14887, 14814, 14853, 14087 और 22632 जैसी ट्रेनें निर्धारित मार्ग की बजाय लूनी, अजमेर, फलोदी, बीकानेर और मारवाड़ जंक्शन जैसे स्टेशनों के जरिए संचालित की जाएंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय सारणी की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : हाथ में गुलदस्ता, साथ में काला बैग भी…दिल्ली विधानसभा में घुसे संदिग्ध की तस्वीर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments