पंजाब के लुधियाना के मोती नगर इलाके में देर रात एक फैक्ट्री में गैस लीक के कारण भीषण धमाका हो गया। यह हादसा आर.के. रोड स्थित सूर्या निटवियर फैक्ट्री में हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग नींद से जाग गए।
गैस रिसाव से हुआ विस्फोट
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे फैक्ट्री के एक कमरे में गैस रिसाव हो रहा था। जैसे ही गैस का दबाव बढ़ा, अचानक जोरदार धमाका हुआ और कमरे में आग लग गई।
सो रहे हेल्पर की हुई मौत
हादसे के समय फैक्ट्री में काम करने वाला 50 वर्षीय राम नरेश कमरे में सो रहे थे। विस्फोट के कारण कमरे की दीवार ढह गई और वह आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बता दें कि राम नरेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला था। वह लंबे समय से फैक्ट्री में हेल्पर के रूप में काम कर रहा था और वहीं बने कमरे में रहता था।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। उनके लुधियाना पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई परिवार के बयान के आधार पर की जाएगी।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
गुरुग्राम(Gurugram) के सेक्टर-112 स्थित द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग...