Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsप्लेन हादसे का शिकार हुई रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, फ्लाइट ने...

प्लेन हादसे का शिकार हुई रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, फ्लाइट ने लैंड करते ही दोबारा भरी उड़ान

Ranbir Kapoor’s Sister : रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी हाल ही में एक फ्लाइट यात्रा के दौरान बेहद डरावने अनुभव से गुज़रीं। इस सफर में उनकी बेटी समारा भी साथ थी, जो अचानक हुई घटना से घबरा गई। रिद्धिमा ने बताया कि उनकी फ्लाइट जैसे ही लैंड हुई, तभी अचानक विमान ने दोबारा ऊपर उड़ान भर ली। यह पल उनके लिए इतना चौंकाने वाला था कि उनकी धड़कनें मानो रुक-सी गईं।

रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव

रिद्धिमा ने यह अनुभव अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा—”आज मेरी बेटी और मैंने ऐसा झटका महसूस किया, जिसे मैं शायद कभी भूल नहीं पाऊंगी। हमारा विमान ज़मीन को छू ही रहा था कि अचानक से फिर ऊपर उठ गया। उन कुछ सेकंड्स में हम दोनों बुरी तरह सहम गए। मैंने समारा का हाथ कसकर पकड़ा हुआ था; वह डरी हुई आँखों से मुझे देख रही थी और मैं बाहर से मजबूत दिखने की कोशिश कर रही थी, जबकि अंदर से खुद को संभाल रही थी।”

उन्होंने आगे लिखा— “हम दोनों थोड़ी देर तक सदमे में थे, लेकिन शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं… और आखिरकार सबसे अहम यही है। ऐसे हादसे इंसान को भीतर तक हिला देते हैं, मगर साथ ही जीवन की नाजुकता और उसकी कीमत भी याद दिलाते हैं।” रिद्धिमा ने अपनी पोस्ट में फ्लाइट या एयरलाइन का कोई विवरण साझा नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में “शुकराना गुरुजी” लिखकर कृतज्ञता भी व्यक्त की।

ग़ौरतलब है कि रिद्धिमा कपूर साहनी, दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह की बेटी हैं। वह एक जानी-मानी फैशन डिज़ाइनर हैं और उनकी शादी भरत साहनी से हुई है। दोनों की बेटी समारा है। रिद्धिमा जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ में भी नज़र आने वाली हैं, जिसमें करीना कपूर, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, अरमान जैन, नीतू कपूर और बबीता कपूर भी शामिल होंगे। यह सीरीज 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन्स

सोशल मीडिया पर रिद्धिमा का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, और लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए ढेरों रिएक्शन्स दिए। एक यूज़र ने कमेंट किया— “उम्मीद है आप बिल्कुल ठीक होंगी। वाकई, ऐसी स्थिति बहुत भयावह होती है।” वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा— “यह सचमुच डराने वाला पल रहा होगा। ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे।”

रिद्धिमा के आने वाले प्रोजेक्ट

जल्द ही रिद्धिमा, अरमान जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई सीरीज ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ में नजर आने वाली हैं, जो राज कपूर की जन्मशती के जश्न को समर्पित एक विशेष प्रस्तुति है। इस शो में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, जहान कपूर, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा और कुणाल कपूर सहित कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल होंगे।

यह सीरीज 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रिद्धिमा इससे पहले 2024 की रियलिटी वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ में दिखाई दी थीं। अब वह जल्द ही कपिल शर्मा के साथ बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू करती हुई भी नजर आएँगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments