जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवाद से जुड़े होने के आरोप में तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। LG मनोज सिन्हा ने मंगलवार को तीनों सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया, जो लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे थे।
बता दें कि अगस्त 2020 से पदभार ग्रहण करने के बाद LG मनोज सिन्हा लगातार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसी के तहत ये बड़ी कार्रवाई की गई। LG ने ये साफ कर दिया है कि आतंकवाद से किसी का भी कोई भी संबध होगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

