Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsनशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का 'ऑपरेशन सील', जब्त की गई...

नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन सील’, जब्त की गई अवैध शराब की बड़ी खेप 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देश पर पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। मोहाली में पुलिस ने ‘ऑपरेशन सील’ के तहत जगह-जगह नाकाबंदी कर गाड़ियों की तालाशी ली जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी कामयाबी भी हासिल हुई है।

मोहाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन सील’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की करीब 500 पेटियां बरामद की है, अवैध शराब की यह खेप चंडीगढ़ से हरियाणा भेजी जा रही थी।

बता दें कि बीते दिनों अमृतसर में हुए नकली शराब मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है, इसी बीच जगह-जगह पर नाकेबंदी कर संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। बहरहाल पुलिस अब ये जानने में जुटी हुई है कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments