Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsजम्मू-कश्मीर में आतंक पर फाइनल स्ट्राइक, शोपियां-कुलगाम में आतंकियों के घर IED...

जम्मू-कश्मीर में आतंक पर फाइनल स्ट्राइक, शोपियां-कुलगाम में आतंकियों के घर IED से ध्वस्त

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब तक जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों के घर ध्वस्त किए जा चुके हैं। इनमें लश्कर का आसिफ शेख, आदिल थोकर, हारिस अहमद, जैश का अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे शामिल हैं। इनमें जैश का अहसान 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। आसिफ और आदिल का नाम पहलगाम हमले में सामने आया था।

सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई की। पहलगाम हमले के 3 दिन बाद कश्मीर रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। हमले के बाद सबसे पहले टीआरएफ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। शुक्रवार सुबह के बाद शनिवार तड़के भी पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर अग्रिम भारतीय चौकी पर गोलीबारी की। इसका भारतीय सेना ने भी जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इमरजेंसी लगा दी गई है। डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जो 24 घंटे स्थिति पर नज़र रखेगा।

इस बीच, शनिवार सुबह गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में पुलिस ने घुसपैठियों के खिलाफ़ कार्रवाई की। दोनों शहरों में 500 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि वे जल्द से जल्द घुसपैठियों की पहचान करें और उन्हें उनके देश वापस भेजें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments