Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक हुई खत्म, कांग्रेस ने सरकार के हर...

पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक हुई खत्म, कांग्रेस ने सरकार के हर फैसले का किया समर्थन 

पहलगाम हमले को लेकर संसद भवन में हुई सर्वदलीय बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश में आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और इसको जड़ से खत्म करने के लिए पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के हर उस फैसले का समर्थन करेगी जो वह आतंकवाद के खिलाफ लेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय मंत्रियों सहित लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। इस बैठक के शुरू होने से पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतकों को सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी साथ ही 2 मिनट का मौन भी रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments