Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपहलगाम हमले के बाद LoC सहित जम्मू कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में...

पहलगाम हमले के बाद LoC सहित जम्मू कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा बल अलर्ट 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद एलओसी सहित जम्मू कश्मीर के अंदरूनी इलाकों में भी अब सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लगातार आतंकियों की तलाश जारी है।

सुरक्षा बल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, और जम्मू कश्मीर पुलिस आतंकियों की तलाश के लिए संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है साथ ही कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

बता दें कि बीते कल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी जिस हमले में लगभग 26 लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद से ही पूरे देश में रोष का माहौल है। लोगों में काफी आक्रोश देखा रहा है साथ ही लोगों की मांग है कि भारत से आतंकियों का पूरी तरह से सफाया कर देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments