Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसरकार की वक्फ के बाद अब ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की तैयारी !

सरकार की वक्फ के बाद अब ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की तैयारी !

वक्फ कानून की परीक्षा पास करते ही केंद्र सरकार अब ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के साथ अगले एजेंडे में जुट गई है। आज इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति यानि JPC की सात घंटे की मैराथन बैठक जारी है। सुबह 10 बजे से जारी इस बैठक में कई जाने-माने कानून विशेषज्ञों से बातचीत की जाएगी। शाम पांच बजे तक चलने वाली इस बैठक में चार सत्रों में आयोजित किए गए हैं जिसमें न्यायविद और कानूनी विशेषज्ञ शामिल है।

जेपीसी के सदस्यों की मौजूदगी में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस हेमंत गुप्ता और जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एसएन झा के साथ चर्चा का एक-एक सत्र है। वहीं विधि आयोग के चेयरमैन जस्टिस बीएस चौहान तीसरे सत्र में शामिल होंगे। आखिरी सत्र में राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी संग चर्चा की जाएगी।

सरकार इस मुद्दे पर एक वेबसाइट भी लांच करने की तैयारी में है। संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी के मुताबिक वन नेशन-वन इलेक्शन पर वेबसाइट लॉन्च की जाएगी, जिससे देश भर में व्यापक चर्चा कर आम राय तैयार की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments