Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसोने की कीमतों में आया भारी उछाल, रिकॉर्ड तोड़ 1 लाख के...

सोने की कीमतों में आया भारी उछाल, रिकॉर्ड तोड़ 1 लाख के पार पहुंची कीमत 

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। सोना इस वक्त ऑल टाइम हाई प्राइस पर पहुंच गया है, सोने के दाम पुरान सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम जीएसटी लगाकर एक लाख रुपये के पार पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 94 हजार 910 रुपये थी।

अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है, इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। साथ ही ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ़ गई है, ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं।

मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक आने वाले समय में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments