HomeCurrent Newsशादी के बंधन में बंधीं अरविंद केजरीवाल की बेटी, जमकर नाचे पूर्व...

शादी के बंधन में बंधीं अरविंद केजरीवाल की बेटी, जमकर नाचे पूर्व CM 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल आज शादी के बंधन में बंध गई है उन्होंने संभव जैन के साथ सात फेरे लिए । इससे पहले 17 अप्रैल को शंगरीला होटल में मेहंदी समारोह हुआ था, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सीमित मेहमान शामिल हुए थे।

बता दें कि हर्षिता और संभव दोनों IIT से पढ़े हैं और उन्होंने कुछ महीने पहले एक स्टार्टअप भी शुरू किया था। शादी के बाद 20 अप्रैल को रिसेप्शन कार्यक्रम रखा गया है।

शादी समारोह को निजी रखा गया था, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। सगाई समारोह में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी डांस करते नजर आए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments