प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। 12 वर्षों में होने वाला ये धार्मिक समागम इस साल 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। ऐसे में महाकुंभ की आभा में हमें अलग अलग चीजे देखने को मिल रही है।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में रबड़ी तैयार करके बांटने वाले महंत देव गिरि महाराज रबड़ी वाले बाबा के नाम से प्रचलित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो 9 दिसंबर से महाकुंभ में मौजूद है। और हजारों लोगों को इस रबड़ी का सेवन करवा चुके हैं।
महंत देव गिरि महाराज ने बताया कि उन्हें यह रबड़ी बनाने का विचार 2019 में आया थी। जब से वो रबड़ी का भोग कपिल मुनि को लगाते हैं और फिर लोगों में बांटते है। यह केवल लोगों की सेवा के लिए है और कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। उन्होंने बताया कि वो सुबह 8 बजे कढ़ाई चढ़ा देते हैं। कढ़ाई चढ़ाने से पहले पूजा-अर्चना करते है।
