HomeBreaking Newsपेट्रोल की कीमतों पर ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले- विक्रेताओं को कम...

पेट्रोल की कीमतों पर ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले- विक्रेताओं को कम करनी चाहिए कीमतें…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर तेल कंपनियों को कड़ा संदेश दिया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद उपभोक्ताओं को इसका पूरा फायदा नहीं मिल रहा है। ट्रंप ने कंपनियों से पेट्रोल की कीमतों में तुरंत कमी करने की अपील करते हुए कहा कि आम लोगों को राहत मिलनी चाहिए।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि जब कच्चे तेल की कीमतें नीचे आ रही हैं तब पेट्रोल के दाम ऊंचे बनाए रखना उचित नहीं है। उन्होंने ईंधन विक्रेताओं से जिम्मेदारी के साथ काम करने और उपभोक्ताओं के हित में फैसले लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि यदि कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी जारी रहती है तो संबंधित पक्षों को कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

कैलिफोर्निया के टैक्स पर भी उठाए सवाल

राष्ट्रपति ट्रंप ने कैलिफोर्निया में पेट्रोल पर लगाए जाने वाले करों की भी आलोचना की। उनका कहना था कि अत्यधिक टैक्स के कारण आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि ईंधन पर कर नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिले और बाजार में संतुलन बना रहे।

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर हलचल

इस बीच, खबर सामने आई है कि अमेरिका के यानी राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मंगलवार के दिन आपसी बातचीत करेंगे। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच कतर की राजधानी दोहा में संभावित बैठक की चर्चा है। यह पहल हाल के तनाव और संघर्ष विराम के बाद संबंधों को स्थिर करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : गर्मी के प्रकोप के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला, नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments