Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर गोलियां चली। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से तीन अवैध पिस्तौल भी बरामद हुए हैं।

उन्होंने कहा, “16 अगस्त को दिल्ली से आए एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हमारी टीम उनकी तलाश कर रही थी जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। हमें पता चला कि वे फिरौती लेने आया था।”

बाकी दो आरोपितों ने फिरौती वसूलने के दौरान पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी थी।

घटना में तीनों आरोपित घायल हो गए है।

दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी दीपक का 16 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था। उनका शव 17 अगस्त को रोहतक में बरामद हुआ था।

आरोपितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments