Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsअरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली उच्च न्यायालय में दी चुनौती

अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली उच्च न्यायालय में दी चुनौती

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने अधीनस्थ अदालत के 26 जून के उस आदेश को भी चुनौती दी, जिसके तहत उन्हें CBI की 3 दिन की हिरासत में भेजा गया।

अधीनस्थ अदालत ने केजरीवाल को 29 जून को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

केजरीवाल को CBI ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments