HomeBreaking Newsइंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी यात्री गिरफ्तार

इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी यात्री गिरफ्तार

दिल्ली से पुणे आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सोमवार देर रात एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट गेट के लीवर से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। उसके ऐसा करते ही विमान में लगा अलार्म बज उठा और क्रू मेंबर्स सतर्क हो गए। मामले में पुलिस ने मंगलवार को पुणे निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान गौरव सत्येंद्र रौतेला के रूप में हुई है। वह पुणे जिले के सासवड का रहने वाला है और इंडिगो की फ्लाइट 6E6884 में सफर कर रहा था। उसकी सीट इमरजेंसी एग्जिट के ठीक बगल में 19D थी।

उत्सुकतावश लीवर कवर छूने का किया दावा

एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर गोविंद पवार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में रौतेला ने कहा कि उसने उत्सुकतावश इमरजेंसी लीवर के कवर को छुआ था। उसका दावा था कि उसे जानकारी नहीं थी कि यह विमान के इमरजेंसी डोर मैकेनिज्म से जुड़ा हुआ है। कवर छूते ही अलार्म बजने लगा, जिसके बाद विमान के क्रू मेंबर्स ने स्थिति पर ध्यान दिया।

रात 12:45 बजे हुई घटना

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 12:45 बजे हुई। उस समय विमान दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हवा में था। फ्लाइट रात करीब 2 बजे पुणे पहुंची। इसके बाद इंडिगो के क्रू मेंबर ओंकार विनोद कुलकर्णी ने यात्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि इमरजेंसी डोर के मैकेनिज्म से छेड़छाड़ करने पर विमान में सवार अन्य यात्रियों की जान और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। अलार्म सिस्टम इसी तरह की स्थिति में क्रू मेंबर्स को सतर्क करने के लिए बनाया गया है। वर्ष 2024 में भी इस तरह की एक घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।

BNS और एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने गौरव रौतेला को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

Read More

लोग समझते रहे गांव की सुरक्षा में तैनात हैं दरोगा, सुबह कोई हलचल नहीं होने से मची अफरा-तफरी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments