हवाई सफर के दौरान चाय, कॉफी या पानी खरीदना कई बार जेब पर भारी पड़ जाता है। एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजों की कीमत आम दुकानों के मुकाबले ज्यादा होती है। लेकिन अब कम बजट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक किफायती विकल्प मौजूद है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट(Delhi Airport) के टर्मिनल-3 पर UDAN यात्री कैफे शुरू किया गया है जहां रोजमर्रा की कुछ जरूरी चीजें कम कीमत पर मिलती हैं।
₹10 में चाय-पानी, ₹20 में कॉफी और नाश्ता
UDAN यात्री कैफे का उद्देश्य हवाई यात्रियों को सस्ती दरों पर खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराना है। यहां तय कीमतों पर कई विकल्प मिलते हैं।
-
₹10 में: चाय और पैकेज्ड पीने का पानी (कम से कम 500 मिलीलीटर)।
-
₹20 में: कॉफी, दिन का नाश्ता और दिन की मिठाई।

