HomeBreaking Newsकनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण अग्निकांड! कई लोगों की मौत, दर्जनों...

कनाडा के सैन्य अड्डे पर भीषण अग्निकांड! कई लोगों की मौत, दर्जनों घायल

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित एक सैन्य अड्डे(Canadian military) पर हुई घटना के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने मृतकों और घायलों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि उसने सैन्य अड्डे की चारदीवारी पार कर आसपास के क्षेत्र को भी प्रभावित किया।

तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाने में मुश्किलें आईं। स्थिति को संभालने के लिए कई स्थानों से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य में सेना के अलावा केंद्र सरकार, प्रांतीय प्रशासन और स्थानीय अधिकारी जुटे हुए हैं। वेनराइट क्षेत्र के अस्पताल और दमकलकर्मी भी सहायता कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने आसपास के निवासियों को घर खाली करने का आदेश नहीं दिया था।

पुलिस कर रही है घटना की जांच

रक्षा मंत्री मैकगिन्टी ने बताया कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति संवेदनशील है और अधिकारी हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। घटना की वजह सामने आने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अल्बर्टा की मुख्यमंत्री डेनियल स्मिथ ने भी घटना को गंभीर और दुखद बताया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में लगे कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिव्रे ने भी प्रभावित लोगों के प्रति समर्थन जताया और स्थानीय नागरिकों से आपातकालीन निर्देशों का पालन करने की अपील की।

सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए अहम है यह अड्डा

वेनराइट सैन्य अड्डा एडमंटन से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह कनाडा के प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है। यहां सैनिकों को युद्ध जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कराया जाता है। फिलहाल अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments