HomeBreaking Newsअयोध्या सीट पर अखिलेश को राजभर की चुनौती, बोले- 'पीछे न हटें...

अयोध्या सीट पर अखिलेश को राजभर की चुनौती, बोले- ‘पीछे न हटें अयोध्य से भरें नामांकन’

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या सीट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी गई चुनौती पर अब मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी पलटवार किया है। राजभर ने अखिलेश से अयोध्या से चुनाव लड़ने का ऐलान करने को कहा और दावा किया कि योगी आदित्यनाथ इस सीट से मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। अंबेडकर नगर में बयान देते हुए राजभर ने कहा कि योगी ने अखिलेश की चुनौती स्वीकार कर ली है। अब सपा अध्यक्ष को भी आगे आकर उनके खिलाफ नामांकन दाखिल करना चाहिए। राजभर ने यह भी कहा कि अगर अखिलेश अयोध्या से चुनाव लड़ने से हिचक रहे हैं, तो वह जहूराबाद आकर चुनाव लड़ सकते हैं। उनके मुताबिक, वहां अखिलेश को एनडीए गठबंधन की ताकत का अंदाजा हो जाएगा।

अखिलेश ने अयोध्या से चुनाव लड़ने की दी थी चुनौती

इस सियासी विवाद की शुरुआत 8 अक्टूबर को हुई थी, जब अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे थे। दौरे के दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी अयोध्या सीट से अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है। अखिलेश ने सवाल उठाया कि अगर योगी आदित्यनाथ को अपनी जीत पर इतना भरोसा है, तो उन्हें खुद अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। समाजवादी पार्टी इस सीट से तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अखिलेश के बयान के बाद अयोध्या सीट पर संभावित मुकाबले को लेकर दोनों पक्षों के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।

CM योगी ने भी अखिलेश को दी थी चुनौती

अखिलेश की चुनौती का जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 अक्टूबर को बलरामपुर की जनसभा में दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या से अपना नामांकन दाखिल करें, वह भी वहां से पर्चा भरेंगे। योगी ने अयोध्या को आस्था और विकास की भूमि बताते हुए कहा कि उनका वहां जाना राजनीति के लिए नहीं, बल्कि विकास कार्यों के लिए होता है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।

बीजेपी प्रवक्ता के बाद राजभर ने भी साधा निशाना

योगी के बयान के बाद बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव को घेरा था। उन्होंने कहा कि योगी को चुनौती देकर अखिलेश खुद मुश्किल में पड़ गए हैं। त्रिपाठी ने उनसे सवाल किया कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे या फिर अपने बयान के लिए माफी मांगेंगे। अब ओम प्रकाश राजभर के बयान से यह विवाद और बढ़ गया है। हालांकि, अखिलेश यादव ने अभी तक अयोध्या से चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है। फिलहाल समाजवादी पार्टी ने इस सीट से पवन पांडेय को उम्मीदवार बनाया है।

Read More

CM मान ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को निर्णायक चरण में पहुंचाते हुए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments