HomeBreaking Newsनेपाल में जल प्रलय का कहर, UP के 22 लोग अब भी...

नेपाल में जल प्रलय का कहर, UP के 22 लोग अब भी लापता, 10 का सुरक्षित रेस्क्यू

Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण जल प्रलय के बाद उत्तर प्रदेश के 22 लोग अभी भी लापता हैं। हेल्पलाइन नंबर पर परिजनों ने कुल 32 लोगों के बारे में जानकारी मांगी थी, जो जल प्रलय के दिन नेपाल में मौजूद थे। इनमें से 10 लोगों को सुरक्षित ढूंढकर सकुशल रिसीव किया गया है, जबकि बाकी 22 लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

11 जिलों के लोग लापता

लापता लोगों में महराजगंज, कुशीनगर, हरदोई, गोरखपुर, लखनऊ, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, बलिया, बहराइच, सीतापुर और कानपुर नगर के लोग शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग यात्राओं पर नेपाल गए थे। जल प्रलय के बाद से इनके परिजन लगातार अपने करीबियों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

लखनऊ के दीपक और मधु भी शामिल

लखनऊ के दीपक और मधु घूमने के लिए नेपाल गए थे। जल प्रलय के बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं, कानपुर नगर के पंकज, रागिनी और पूनम मानसरोवर यात्रा पर नेपाल गए थे और अभी तक लापता हैं।

नेपाल प्रशासन के संपर्क में यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार नेपाल में लापता सभी लोगों का पता लगाने के लिए नेपाल सरकार और वहां के प्रशासन के लगातार संपर्क में है। सरकार की ओर से लापता लोगों की सुरक्षित तलाश और उनके परिजनों तक जानकारी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More:

UP चुनाव से पहले BJP का डिजिटल दांव, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए विपक्ष को मिलेगा जवाब

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments