HomeBreaking Newsकनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, कैलग़री में फायरिंग से...

कनाडा में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, कैलग़री में फायरिंग से मौत, 3 महीने पहले नौकरी के लिए गया था अमेरिका

पठानकोट(Punjab) के रहने वाले 24 वर्षीय युवक हरजस सिंह की कनाडा के कैलगरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हरजस करीब तीन महीने पहले ही रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था और वहां एक स्टोर में काम करता था। किसी काम के सिलसिले में वह कनाडा के कैलगरी पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उस पर फायरिंग कर दी। यह घटना कैलगरी के कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड एन.ई. के 1100 ब्लॉक में हुई।

पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त को रात करीब 12:55 बजे इलाके में गोली चलने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां अधिकारियों को हरजस सिंह मृत अवस्था में मिला। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया है। कैलगरी पुलिस की होमिसाइड यूनिट घटना की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

घर पर मौत की खबर से मचा कोहराम

हरजस की मौत की खबर जैसे ही पठानकोट के सुंदर नगर स्थित उसके परिवार को मिली घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और स्थानीय लोगों ने सरकार से अपील की है कि हरजस का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने के लिए जरूरी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

पुलिस ने लोगों से मांगी जानकारी

कैलगरी पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी रखने वाले लोगों से आगे आने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति 403-266-1234 पर संपर्क कर जानकारी दे सकता है।

इसके अलावा क्राइम स्टॉपर्स के माध्यम से भी पहचान गुप्त रखते हुए सूचना दी जा सकती है। पुलिस फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments