HomeBreaking Newsरिजवान-इमाम समेत 7 खिलाड़ी OUT, 2 कोच भी सीरीज से बाहर...इंग्लैंड टेस्ट...

रिजवान-इमाम समेत 7 खिलाड़ी OUT, 2 कोच भी सीरीज से बाहर…इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान ने बदल डाली पूरी टीम

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट(England Test) में 194 रन से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान 0-2 से पीछे चल रहा है। टीम ने अपने पिछले छह टेस्ट मुकाबलों में से पांच गंवाए हैं। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले टीम में बड़े स्तर पर बदलाव कर दिए हैं। PCB ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद सात खिलाड़ियों को टेस्ट स्क्वाड से रिलीज कर दिया।

इनमें पूर्व व्हाइट-बॉल कप्तान सलमान अली आगा, विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और अनुभवी ओपनर इमाम उल हक जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद आवैस जफर और खुर्रम शहजाद को भी टीम से बाहर किया गया है। बोर्ड ने इन खिलाड़ियों की जगह सात नए चेहरों को टीम में शामिल किया है। इनमें पांच अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जबकि दो खिलाड़ी पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं।

युवाओं को मिला मौका

नई टीम में युवा खिलाड़ियों पर खास भरोसा जताया गया है। सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल और ऑलराउंडर अराफात मिन्हास की टीम में वापसी हुई है। वहीं घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह को पहली बार मौका मिला है।

कोचिंग स्टाफ में भी फेरबदल

PCB ने केवल खिलाड़ियों में ही बदलाव नहीं किया, बल्कि रेड-बॉल कोचिंग स्टाफ में भी परिवर्तन किया है। रेड-बॉल हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। इंग्लैंड दौरे के बाकी मुकाबलों में व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन और एश्ले नोफके टीम की कमान संभालेंगे।

तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान आवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह को टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर बढ़ा संकट, पानी वाले मोड़ पर सड़क का…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments