पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) कैंपस में छात्र संघ चुनाव के लिए सोमवार सुबह 9:30 बजे से मतदान जारी है। चुनाव को लेकर कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर मतदान के दौरान छात्रों ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई।
8 कॉलेजों के छात्रों ने किया मतदान
पंजाब यूनिवर्सिटी में करीब 39 हजार छात्र मतदान करेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ के PU से जुड़े 8 कॉलेजों के छात्र 76 उम्मीदवारों के लिए वोट डाला। छह कॉलेजों में मुख्य पदों के लिए चुनाव हो रहा है, जबकि देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 और पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 में चुनिंदा पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। चुनाव के बाद मतगणना की तैयारी शुरू की जाएगी। नतीजों को लेकर छात्र संगठनों और उम्मीदवारों में खासा उत्साह है।
कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चुनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। मतदान केंद्रों पर बिना यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। छात्रों को अपने निर्धारित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान करने की अपील की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गेट नंबर-1 (PGI साइड) 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगा। कैंपस में केवल वैध यूनिवर्सिटी पार्किंग स्टीकर वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।
Read More
नशे के खिलाफ जंग में खेल सबसे प्रभावी हथियार – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान


[…] […]