अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से यहाँ सयानाचट्टी के पास यमुनोत्री नेशनल हाईवे का 100 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भूस्खलन के मलबे से लगभग 1 किलोमीटर का इलाका प्रभावित हुआ और इस रास्ते पर ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया।
#WATCH | Uttarakhand | A landslide occurred near the shops at Kaddukhal on National Highway 707A. An old vacant building was damaged in the incident. Two restaurants, roadside kiosks, and labour huts that were within the danger zone had already been evacuated before the landslide… pic.twitter.com/V0YBxqgyzO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2026
सयानाचट्टी में लगभग 100 मीटर लंबा हिस्सा क्षतिग्रस्त
उत्तरकाशी के ज़िला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण शाम को सयानाचट्टी में सड़क का लगभग 100 मीटर लंबा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि बरकोट से यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को बरकोट में ही रोक दिया गया है, जबकि जानकीचट्टी से लौटने वाले वाहनों को जानकीचट्टी में ही रोक दिया गया है।
यमुनोत्री धाम में 80 से 120 तीर्थयात्री मौजूद
अधिकारी ने बताया कि जब रास्ता बंद हुआ, तब यमुनोत्री धाम में 80 से 120 तीर्थयात्री मौजूद थे। उनमें से लगभग 100 लोगों को जानकीचट्टी में रोका गया। गुसाईं ने कहा कि वाहनों को सुरक्षित जगहों पर रोका गया है। उन्होंने कहा कि अगर शुक्रवार को मौसम साफ हो जाता है, तो रास्ते को जल्द से जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीमें मौके पर तैनात हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण सड़क बहाली का काम प्रभावित हो रहा है। नेशनल हाईवे के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मनोज रावत ने कहा कि बारिश और मलबे के कारण हाईवे की मरम्मत में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुकूल होते ही सड़क बहाली का काम तेज कर दिया जाएगा।
READ MORE: अयोध्या विवाद के बीच कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, मुजराई विभाग के सभी मंदिरों में लगेंगे CCTV कैमरे

