HomeBreaking Newsजाह्नवी कपूर की मेहंदी पर चढ़ा प्यार का रंग, बॉयफ्रेंड शिखर का...

जाह्नवी कपूर की मेहंदी पर चढ़ा प्यार का रंग, बॉयफ्रेंड शिखर का नाम देख ठहर गईं सबकी निगाहें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) हाल ही में अपनी बहन अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सिल्क साड़ी के साथ स्ट्रैपलेस ब्लाउज पहनकर बेहद आकर्षक लुक अपनाया। उनके स्टाइल और सादगी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी मेहंदी ने खींचा।

रिसेप्शन के दौरान सामने आई तस्वीरों में जाह्नवी की मेहंदी में हिंदी में लिखा ‘शिखु’ साफ नजर आया। माना जाता है कि ‘शिखु’ शिखर पहाड़िया का निकनेम है जिनके साथ लंबे समय से जाह्नवी का नाम जोड़ा जाता रहा है। अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं, जिनमें उनकी मेहंदी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

पहले भी दे चुकी हैं रिश्ते के संकेत

यह पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया से जुड़े किसी संकेत के कारण सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले भी वह उनके नाम का पेंडेंट पहने नजर आ चुकी हैं। वहीं, कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनकी टी-शर्ट पर भी ‘शिखर’ नाम दिखाई दिया था। हालांकि, दोनों ने अब तक सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। वह एक पोलो खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं। लंबे समय से जाह्नवी और शिखर को विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों, पारिवारिक आयोजनों और धार्मिक स्थलों पर एक साथ देखा जाता रहा है, जिसके चलते उनके रिश्ते को लेकर चर्चा बनी रहती है

फिल्मी करियर की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म में उनके साथ अभिनेता राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। अभिनय और निजी जीवन, दोनों कारणों से जाह्नवी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा: पैसे का सोर्स छिपाने के लिए रिश्तेदारों का इस्तेमाल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments