HomeBreaking Newsतुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते... लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी...

तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते… लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी जाकिर गनाई मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकी को मार गिराया। बुधवार को चनपोरा इलाके में हुई इस मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जाकिर गनाई बताया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उसे पकड़ने के लिए पिछले पांच दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

CRPF ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

यह अभियान शोपियां पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त रूप से चलाया। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने की आधिकारिक पुष्टि

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि “SOG शोपियां ने RR और CRPF के साथ संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया है।” पोस्ट में आतंकियों को चेतावनी देते हुए पुलिस ने लिखा, “तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।”

पांच दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

सुरक्षाबलों ने 3 जुलाई को शोपियां के मीमंदर इलाके के घने बागों में तलाशी अभियान शुरू किया था। खुफिया सूचना मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी जाकिर गनाई और लतीफ इलाके में छिपे हुए हैं। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद सेना की विक्टर फोर्स ने अतिरिक्त जवान तैनात कर इलाके की घेराबंदी और कड़ी कर दी, ताकि आतंकी फरार न हो सकें।

2024 में लश्कर में शामिल हुआ था जाकिर

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जाकिर गनाई दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला था और वर्ष 2024 में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। वहीं दूसरा संदिग्ध आतंकी लतीफ पिछले वर्ष संगठन से जुड़ा था। फिलहाल लतीफ की तलाश जारी है।

Read More

महाराष्ट्र में डांस बार पर फडणवीस सरकार का बड़ा एक्शन, विधानसभा में पेश किया नया बिल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments